#मेडिटेशन करने से क्या होता है?

दोस्तों मेडिटेशन के जरिए आप अपने भीतर छिपे भ्रमांड से जुड़ते हैं और मेडिटेशन में इतनी पावर है की इसके निरंतर अभ्यास से आप अपनी पूरी जिन्दगी बदल सकते हैं। दोस्तो आज विज्ञान भी इसके शक्ति को अच्छे से परखता है। पिछले कुछ दशकों में मेडिटेशन की पावर को जानने के लिए आधुनिक मशीनों का सहारा लेकर कई प्रयोग किए जा चुके हैं।

#new#life#new#starting

मेडिटेशन के फायदे – Benefits of Meditation in Hindi

मेडिटेशन के लाभ कई होते हैं, जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको कुछ बिन्दुओं के माध्यम से समझाएंगे

  1. तनाव में कमी- नियमित रूप से मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है और दिमागी शांति का अनुभव होता है।
  2. चिंता और अवसाद में कमी- मेडिटेशन के उपयोग से चिंता और अवसाद से भी छुटकारा पाने में सफलता हासिल की जा सकती है।
  3. दिमागी विकास- मेडिटेशन दिमागी विकास के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। कारण यह है कि इसकी सहायता से तनाव, चिंता और अवसाद जैसे दिमागी विकारों से छुटकारा मिलता है। इनसे बचाव के साथ दिमाग के कार्य करने की क्षमता प्रबल हो जाती है।
  4. दर्द से छुटकारा- ध्यान करने की क्रिया शरीर में रक्त प्रवाह को संतुलित करती है और दिमाग को शांत करती है। इस कारण इसकी मदद से आत्मिक और भौतिक (शारीरिक) दोनों प्रकार के दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
  5. ब्लड प्रेशर- मेडिटेशन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी एक उत्तम उपाय माना जाता है। कारण यह है कि इसका उपयोग दिमागी शांति प्रदान करता है। साथ ही शरीर में रक्त प्रवाह को भी नियंत्रित करने का काम करता है। ये दोनों ही ब्लड प्रेशर से संबंधित जोखिम कारक हैं, इसलिए इसके नियमित उपयोग से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है।
  6. ह्रदय स्वास्थ्य- मेडिटेशन को ह्रदय स्वास्थ्य से संबंधित सभी जोखिम कारकों जैसे :- तनाव, चिंता और ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक माना गया है
  7. नींद में सुधार : माइंडफुलनेस मेडिटेशन को नींद में सुधार के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इस संबंध में किए गए एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि इसका उपयोग नींद से संबंधित समस्याओं को दूर करने में लाभदायक माना जा सकता है 

Please comment and like.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started