
- वृक्षासन
योग की शुरूआत आसान योगा से करते है वृक्षासन यह हमारा पहला योग है,इस योग मैं आपको सीधे खड़ा होना है,दोनो पैर के बीच मे एक फीट का अंतर होना चाहिए,दाहिने पैर को मोडते हुए मजबूती के साथ अपने बाईं जांघ पर रखे,बाए पैर का संतुलन बनाएं रखे!संतुलन बनने के बाद आप गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथो को धीरे-धीरे अपने सिर के ऊपर ले जाते हुए हथेलियों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं! रीढ़ की हड्डी को सीधा रखिए,गहरी सांस लीजिए! धीरे-धीरे अपने दोनो हाथो को नीचे लाते समय सांस को भी धीरे-धीरे छोड़ते चालिए,और दाहिने पैर को थीरे से नीचे लाइए!कुछ सैकेंड रूकने के बाद अब बाएं पैर को दाहिनी जांघ पर रखकर इस आसन को दोबारा करिए!
वृक्षासन के लाभ
१.वृक्षासन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है!
२.वृक्षासन एकाग्रता को बढ़ाता है और मानसिक परेशानियो को दूर करता है!
३.यह शरीर को संतुलन बनाने में मदद करता है।
४.घुटने मजबूत करता है और हिप्स के जोड़ ढीले रखता है!
५ पैरी को मजबूत बनाता हे! Please like my page.


Leave a comment