#Step 3

#नौकासन

नौकासन के लिए आप पीठ के बल सीधे लेट जाए दोनो हाथो को कमर के साथ सीधे रख ले,लंबी गहरी सांस ले और धीरे-धीरे सांस लेते अब अपने दोनों पैर, गर्दन और हाथों को धीरे-धीरे समानांतर क्रम में एक-साथ उपर की ओर उठायें |इस स्थिति को 40-50 सेकंड रोकने का प्रयास करें।अब इस क्रिया को करने के बाद धीरे-धीरे दुबारा से उसी अवस्था में वापस आकर शवासन की अवस्था में लेट जाएँ और इसे 5-6 बार करने का प्रयास करें!

नौकासन के लाभ
1.पाचन क्रिया में फायदेमंद
2.आंतो को साफ़ करता है
3.पेट की चर्बी घटाता है
4.मोटापा घटाने में
5.यह आपके दिमाग को शांति और तनाव दूर करने में मदद करता है।

सावधानियां
1.यदि कोई व्यक्ति अनिंद्रा और हार्ट से रिलेटेड रोग से पीड़ित है तो उसे इस योग का अभ्यास करना चाहिए।
2.शरीर के पिछले भाग में किसी तरह की तकलीफ़ या फिर पेट मे किसी तरह की परेशानी हो तब भी आपको इस योग को नहीं करना चाहिए।
3.यदि माईग्रेन या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो यह आसन न करें।
4.महिलाओं को गर्भावस्था के समय यह योग नही करना चाहिए!
5.शुरूआत में अपनी क्षमता के अनुसार ही ऊपर उठने का प्रयास करना चाहिए अधिक जोर नहीं लगाना चाहिए।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started