#Step 9

# शवासन

शवासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को आराम से शरीर से एक फुट की दुरी पर रखें!पैरों के बीच में भी थोड़ी दूरी रखें! अपनी उंगलियों तथा हथेली को आसमान की दिशा में रखें।बाकी शरीर को आराम की मुद्रा में रखें! आंखों को बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस मुद्रा में दो मिनट तक एक जैसे बने रहें!

शवासन करने के लाभ- 1.शवासन तनाव को घटाने में अहम भूमिका निभाता है! 2. यह शारीरिक और मानसिक, दोनों ही प्रकार की थकावट को दूर करने में लाभकारी है! 3.उच्च रक्तचाप के मरीजों को नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करना चाहिए! 4.ह्रदय रोगियों के लिए भी शवासन बहुत फायदेमंद है! 5.बेचैनी की समस्या को दूर करने में भी शवासन अहम भूमिका निभाता है!

सावधानियां 1.शवासन करते समय आपका ध्यान अपनी सांसों पर ही होना चाहिए! तभी यह आपको फायदा पंहुचाएगा! 2.अगर किसी व्यक्ति को पीठ दर्द हो तो इस आसन को केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करें! 3.गर्भवती महिलाएं इस आसन को करने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें! 4.यह आसन करते समय संभव है कि आपको नींद  आ जाए, ऐसे में खुद को जगा कर रखने के लिए इस आसन के होने वाल प्रभाव को महसूस करते रहें! 5.योगसन करते समय ऐसी जगह का चुनाव ना करें जंहा शोर हो! इससे आप यह आसन सही तरह नहीं कर पाएंगे!

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started