
सबसे पहले आप वज्रासन में बैठ जाएं! अब आप मुठ्ठी बांधएं और इसे आपने नाभि के पास लेकर आएं!
मुट्ठी को नाभि एवं जांघ के पास ऐसे रखें कि मुट्ठी खड़ी हो और ऊँगलियाँ आपके उदर के तरफ हो!
सांस छोड़ते हुए आगे झुकें, छाती को इस प्रकार नीचे लाएं कि वह जांघों पर टिकी रहे!
आप इस तरह से आगे झुकें कि नाभि पर ज़्यदा से ज़्यदा दबाब आए!
सिर और गर्दन उठाए रखें, दृष्टि सामने रखें!
धीरे धीरे सांस लें और धीरे धीरे सांस छोड़े और यथासंभव इस स्थिति को बनाये रखें!
फिर सांस लेते हुए अपनी सामान्य अवस्था में आएं और आराम करें!
यह एक चक्र हुआ!
आप शुरुवाती दौड़ में इसे 3-5 बार कर सकते हैं!
#मंडूकासन के लाभ 1. मंडूकासन से आपके पेट की मसल्स को सही ढंग से काम करने में मदद करता है! 2.मंडूकासन करने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है! 3.मंडूकासन डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए भी एक बहुत अच्छा योग है! 4.मंडूकासन योग पेट व हिप्स से चर्बी कम करने में लाभ देता है! 5.मंडूकासन हमें स्ट्रेस व चिंता से राहत दिलाता है।
मंडूकासन की सावधानी 1.अगर आपको पीठ में दर्द हो तो इस आसन के करने से परहेज करनी चाहिए! 2.हैपेरिसिडिटी वालों को यह आसन नहीं करनी चाहिए! 3.पेट में अगर कोई विकार या ऑपरेशन हुआ हो तो इस आसन को न करें! 4.नाभि की समस्या होने पर भी इस को न करें! 5.गर्भवती महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए!


Leave a comment