ताड़ासन

ताड़ासन करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाए अपने पैरो और कमर को सीधा रखिए, पैरों के बीच कुछ दूरी रखें।
दोनों हाथों को अपने शरीर के पास में सीधा रखें।
अब गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर उठाएं और अपनी उंगलियों को आपस में बांध लें।पैर की उंगलियों पर आ जायें ताकि दोनो एड़ी उपर उठ जायें खिंचाव को पैर की अंगुली से लेकर हाथ की अंगुलियों तक महसूस करें। इस योग को कुछ समय के लिए बनाये रखें ओर सांस ले सांस छोड़े। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपने हाथ एवं शरीर को पहली अवस्था में लेकर आयें। कम से कम इसे तीन से चार बार करें!
ताड़ासन के लाभ 1.ताड़ासन से बजन कम होता है!
2.इस योग से हाइट भी बढ़ती है!
3.ताड़ासन पीठ के दर्द के लिए भी बहुत लाभकारी है!
4.घुटने की दर्द से भी राहत मिलती है!
5.पैरों को भी मजबूत बनाता है! Please like my blog


Leave a comment